37.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

➤ थाना हिर्री पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत आम जगह पर शराब पीने एवं पिलाने वाले संचालकों की ऊपर की गई कार्यवाही>

थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ0ग0

➤ थाना हिर्री पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत आम जगह पर शराब पीने एवं पिलाने वाले संचालकों की ऊपर की गई कार्यवाही

आपरेशन निजात के मद्देनजर हिर्री पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले 04 लोगों एवं साधन उपलब्ध कराने वाले 01 ढाबा संचालक 13 दुकान चालको के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय (IPS) श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कृष्ण कुमार पटेल चकरभाठा के विशेष मार्ग दर्शन पर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब व नशीले पदार्थ के कारोबारियों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में दिनांक 18.01.2024 को थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक श्री उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना हिर्री के टीम द्वारा आम जगह पर शराब पीने वालो के विरुद्ध धारा – 36(च) 1 आबकारी एक्ट एवं धारा – 36 (ग) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई आरोपी 1 रामा ध्रुव पिता मनहरण ध्रुव 2 रंजीत कुमार लहरे पिता महेतरू लहरे 3 रवि यादव पिता माखन यादव 4 राजा पटेल पिया गयाराम एवं शराब पीने का सामान एवं संसाधन उपलब्ध कराने वाले कान्हा ढाबा संचालक संतोष राव पिता स्व.विश्वनाथ राव एवं 13 दुकानदारों पर नशीली पदार्थ रखने पर कोटपा एक्ट तहत 2600 रुपये की चालानी कार्यवाही किया गया

प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक श्री उमेश कुमार साहू उप.निरी.सुरेश शर्मा सउनि बी.आर.साहू आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, आरक्षक 447 श्याम साहू , आरक्षक 997 रवि विश्वकर्मा , का विशेष योगदान रहा!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles