आईजी डॉ. संजीव शुक्ला की 2026 की पहली अपराध समीक्षा बैठक अपराधियों पर सख्ती, पीड़ितों को त्वरित न्याय के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला ने वर्ष 2026 की प्रथम अपराध समीक्षा बैठक में रेंज अंतर्गत जिलों के अपराधों की गहन समीक्षा की। बैठक में गंभीर अपराध, महिला-बाल अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, गुम इंसान, मर्ग एवं लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए वर्ष 2026 के लिए समयबद्ध और लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तय की गई। वर्ष 2025 में अपराधों में आई कमी पर पुलिस अधीक्षकों की सराहना की गई।

आईजी ने गंभीर मामलों में त्वरित, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, महिला-बाल अपराधों में संवेदनशीलता, गुमशुदा बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी, संपत्ति अपराधों पर सख्त नियंत्रण और जुआ-सट्टा व नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के निर्देश दिए। उन्होंने अनुशासन, जवाबदेही और सतत मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि जन-सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles