बलौदाबाजार आगजनी–तोड़फोड़ मामला: जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तार न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साजिश में संलिप्तता के साक्ष्य मिलने का दावा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के मामले में पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस ने 14 जनवरी को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की। अमित बघेल को थाना सिटी कोतवाली में पंजीबद्ध अपराध के तहत गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, प्रकरण की विस्तृत जांच, तकनीकी विश्लेषण और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त प्रमाण मिले हैं। विवेचना के दौरान आगजनी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी की गई है, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।इससे पहले 11 जनवरी को इसी मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी से जुड़े अजय यादव एवं दिनेश कुमार वर्मा उर्फ मंडल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।जांच के दौरान अब तक करीब 100 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच अभी चल रही है। अमित बघेल की गिरफ्तारी के साथ बलौदाबाजार आगजनी एवं तोड़फोड़ प्रकरण में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 199 हो गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles