
अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सारागांव, चांपा और चौकी नैला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 22 लीटर कच्ची महुआ शराब और 40 पाव देशी प्लेन शराब, कुल कीमत लगभग 7,600 रुपये, बरामद की है।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




