
यातायात पुलिस बिलासपुर ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। इसी क्रम में अग्रसेन चौक पर स्पोर्ट्स बाइक चालक को पकड़ा गया, जिसके वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर पाया गया। प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां वाहन चालक को 10 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया।यातायात पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।




