
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश स्तर पर संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत लगातार नई नियुक्तियां की जा रही हैं, ताकि संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार हो सके। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जिला और ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। बिलासपुर जिले में पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई, जिसके बाद अब ब्लॉक अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है।बिलासपुर में ब्लॉक अध्यक्ष-1 के रूप में संतोष गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष-2 के लिए ताजामुल हक को नियुक्त किया गया है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष-3 में हितेश देवांगन और ब्लॉक अध्यक्ष-4 के लिए साकेत मिश्रा को नियुक्त किया गया हे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी ब्लॉक अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी-अपनी रणनीति और रूपरेखा तैयार करने में जुट गए हैं।ब्लॉक अध्यक्ष-2 ताजामुल हक ने अपनी नियुक्ति को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर बिलासपुर में कांग्रेस को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और राज्य सरकार के प्रति जनता में व्याप्त आक्रोश को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी मेहनत के साथ 2028 के चुनाव में भाजपा को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने के लिए काम करेगी।




