31.9 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

जोन क्रमांक 7 में हो रहे ये विकास कार्य क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर तालाब सौंदरीकरण और डामरीकरण कार्य से पर्यावरण और यातायात, दोनों में सकारात्मक बदलाव

जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53, 54 एवं 57 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन वार्डों में कुल 26.58 हजार रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं में सुधार मिलेगा। इसके साथ ही चिंगराजपारा तालाब में पचरी निर्माण एवं सौंदरीकरण कार्य तथा लिंगियाडीह स्थित अपोलो हॉस्पिटल के पास एक करोड़ सात लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया।कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम अध्यक्ष विनोद सोनी एमआईसी सदस्य श्रीमती रेखा पाण्डेय, सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।अतिथियों ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की अधोसंरचना मजबूत होगी, आवागमन सुगम होगा और तालाब सौंदरीकरण से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। इस मौके पर खुद विधायक ने निर्माण कार्य के लिए डामरीकरण की शुरुआत की और सड़क निर्माण के सहभागी बने।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles