
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शहर को चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक वायलेशन फ्री जोन बनाने अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चयनित सेक्टरों में लगातार अनाउंसमेंट, समझाइश और सघन कार्रवाई की जा रही है

अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग और महाराणा प्रताप से नेहरू चौक तक पहले चरण में सख्ती लागू की गई है। दुकानदारों को वाहन व्यवस्थित पार्क कराने के निर्देश दिए गए हैं। नियम उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट के साथ आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।




