
कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद द्वारा हुमा तत्पश्चात गी पूजन, भारत माता पूजन व दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि श्रीमती उपमा सिंह, मुख्य वक्ता मा. कौशलेन्द्र जी अध्यक्ष श्री चैन सिंह किंव्यराज जी. श्री माधव मिश्रा जी. श्री राम चंद्र दुबे, श्रीमती क्षमा सिंह, श्री नागेन्द्र शर्मा, श्री आर.एस. किंध्यराज जी. श्री देवव्रत कर, श्रीमती ममता कर, श्री सुरेश अग्रवाल जी द्वारा किया गया।

सांसकृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रतीमा राजपुत जी की टीम द्वारा कथ्थक नृत्य द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया अटल अवास की बालिकाओं द्वारा सुवा नृत्य का मनोहारि प्रदर्शन किया गया। रूबि श्रीवास्तव के टीम द्वारा जागो तो एक बार हिन्दू जागो तो पर नृत्य कर हिन्दू एकता का संदेश दिया गया।

दीपा पीपरहा जी की टीम द्वारा गीतापाठ एवं धर्मान्तरण पर नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लगभग 1200 के जनसमूह ने तालियों की गड़गडाहट से सराहा। रामालाईफ बस्ती की मातृ शक्ति द्वारा सामूहिक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया रामालाईफ से बनर्जी जी द्वारा बांसुरी व गीटार द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि उपमा सिंह ने मातृ शक्ति को एकजुट होकर राष्ट्र और सनातन धर्म को मजबूत करने का अह्वान किया अध्यक्ष श्री चैन सिंह विध्यराज जी ने युवाओं को एकसूत्र में बंध कर धर्मान्तरण के विरूद्ध एवं

धर्म रक्षा के लिए एकजुट होने का अह्वान किया मुख्य वक्ता मा. कौशलेन्द्र जी ने हिन्दूओं को राष्ट्रहित में स्वयं में पंच परिवर्तन जिसमें सामाजिक समरसता. पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन एवं नागरिक कर्तव्य बोध को समाहित करने का आग्रह किया

एवं सभी का महत्व राष्ट्र निर्माण में सभी की उपयोगिता को समझाया, विशेष वक्ता के रूप में ब्रम्हा कुमारी से छाया दीदी ने सनातन धर्म की प्राचीनता के विषय में बताया, धर्मयोद्धा ठाकूर राम सिंह ने लागों को लव जिहाद और धर्मान्तरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बस्ती में निवासरस वरिष्ठ जनो एवं संगठन प्रमुखों का श्रीफल व पुष्पहार द्वारा सम्मान किया गया।

अंत में बस्ती प्रमुख संदीप शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगी, दानदाता व्यापारी बंधु एवं समस्त रामालाईफ बस्ती वासियों का अभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए

विशेष रूप से संदीप कौशिक, दिनेश चौबे, अशोक शर्मा, नरेद्र यादव, रवि सिंह, हिमान्शु पटेल, वेद प्रकाश सोनी, अमित पाण्डेय, जयशंकर तिवारी, विजयकांत जयसवाल, दिनेश विश्वकर्मा, बी.पी. पाण्डेय, भुपेन्द्र पाण्डेय मातृ शक्ति एवं समस्त रामा लाईफ बस्ती वासियों का सहयोग रहा।




