“एकम सनातन भारत दल” संविधान में संशोधन कर भारत की राजसत्ता को संवैधानिक तौर पर भारत का सनातन बाहुल्य चरित्र

बिलासपुर। देश में नई बनी पार्टी “एकम सनातन भारत दल” संविधान में संशोधन कर भारत की राजसत्ता को संवैधानिक तौर पर भारत का सनातन बाहुल्य चरित्र सदा सदा के लिए सुनिश्चित एवं संरक्षित करने बाध्य करेगा। ये कहना है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण पाठक का।शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी के विचारों से पत्रकारों को अवगत कराया।
हिंदू नरसंहार एवं जनसांख्यिकी परिवर्तन (भूमि जिहाद अथवा अन्य साधनों से) भारत की राजसत्ता के विरुद्ध किए गए अपराध माने जाएँगे, जिनको लेकर मृत्युदंड का प्रावधान कानून में सुनिश्चित किया जाएगा।संविधान में संशोधन कर केवल 5% से कम जनसंख्या वाले समुदाय को ही अल्पसंख्यक का दर्जा दिया जाए।भारत को विश्व के सभी सनातनधर्मियों का नैसर्गिक राष्ट्र घोषित कर उनके लिए नागरिकता का मार्ग खोलना,
मंदिरों और मठों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करवाना,मंदिरों में भगवान के 3 अधिकार को सर्वोच्च रखना,कश्मीर स्थित भगवान भास्कर के प्राचीन मार्तड सूर्य मंदिर, मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी के ज्ञानवापी तीर्थ क्षेत्र की पुनर्स्थापना करना,समस्त हिमालयी राज्यों का सनातनी स्वरूप अक्षुण्ण रखना तथा जम्मू एवं कश्मीर का पुनर्गठन कर उसे 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटकर हिंदू बहुल जम्मू संभाग को स्वतंत्र राज्य बनाना,गो-हत्या पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाकर गाय, गंगा और रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना,संविधान की प्रस्तावना में अवैध रूप से जोड़े गये सेक्यूलर और समाजवाद को हटाकर राम राज्य की स्थापना का लक्ष्य रखना,वक्फ एक्ट, Places of Worship Act एवं सच्चर कमेटी के क्रियान्वयन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना,संविधान के अनुच्छेद 30 को संशोधित कर हिंदुओं को भी अपने स्वायत्त शिक्षण संस्थान स्थापित एवं संचालित करने का मौलिक अधिकार देना,समीक्षा कर सनातन संस्कृति एवं सभ्यता को हानि पहुंचाने वाले अनुच्छेद, कानून एवं धाराओं को निरस्त करना,लव जिहाद और धर्मांतरण पर पूरी तरह से रोक लगाना,केवल विकास नहीं, अध्यात्म, संस्कृति, सही इतिहास, सामाजिक मूल्य, क्षेत्रीय भाषा और पर्यावरण के साथ संपूर्ण विकास करना,भारतीय सेना के परंपरागत ढांचे को अक्षुण्ण रखना और सेना एवं पुलिस का सशक्तिकरण व आधुनिकीकरण करते हुए सैनिकों,पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को उचित सम्मान दिलाना ही पार्टी का मुख्य मकसद है। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के ए. पी.सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष,गणेश चंद्र जिलाध्यक्ष,एस. के.सिंह जिला उपाध्यक्ष,जी. के. मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, मीनाक्षी मिश्रा जिला महासचिव(प्रशासन),नवीन कुमार साहू जिला महासचिव (संगठन)सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles