गलत बिजली बिलिंग की सूचना दें, होगा त्वरित समाधान: ए.के. अम्बस्थ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने उपभोक्ताओं से समय पर भुगतान व त्रुटि सूचना की अपील की

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र द्वारा लंबित विद्युत देयों की वसूली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वसूली कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान समाचार पत्रों में प्रकाशित बकायादारों की सूची को लेकर कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिलिंग में त्रुटि की शिकायत सामने आई, जिस पर विभाग ने त्वरित जांच कर आवश्यक सुधार किया। रिंग रोड निवासी डॉ. गीतिका शर्मा के प्रकरण में स्मार्ट मीटर परिवर्तन के दौरान तकनीकी त्रुटि से 12 लाख से अधिक का बिल प्रदर्शित हो रहा था, जिसे जांच के बाद सुधार कर संशोधित बिल जारी किया गया।बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्थ ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे नियत तिथि तक बिजली बिलों का भुगतान करें और किसी भी प्रकार की बिलिंग त्रुटि की सूचना संबंधित सहायक अभियंता को तत्काल दें, ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles