25.8 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

रायपुर में 23 जनवरी को भारत–न्यूजीलैंड टी-20 महा-मुकाबला स्टूडेंट टिकट 800 से शुरू,ऑनलाइन बिक्री शुरू

राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। 23 जनवरी को रायपुर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 महा-मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टिकट की दरें तय कर दी गई हैं, जिसमें छात्रों के लिए 800 रुपये की विशेष टिकट रखी गई है। एक स्टूडेंट को केवल एक ही टिकट मिलेगी। अपर सिटिंग की टिकट 2000 रुपये, जबकि लोअर सिटिंग की टिकट 2500, 3000 और 3500 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके अलावा सिल्वर टिकट 7500 रुपये, गोल्ड 10 हजार रुपये, प्लैटिनियम 12,500 रुपये और कॉर्पोरेट बॉक्स की टिकट 25 हजार रुपये की तय की गई है।मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन की जा रही है।बीते दिन से ticketgenie.in वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है, जहां एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट खरीद सकता है। ऑनलाइन खरीदी गई टिकटों का फिजिकल रिडेंप्शन 19 जनवरी से किया जा सकेगा। वहीं दर्शकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के भीतर फूड बेचने वालों को अपने कर्मचारियों की टी-शर्ट पर खाने की कीमतें लिखना अनिवार्य किया गया है, साथ ही स्टेडियम परिसर में फूड मेन्यू और उसके दाम भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles