रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और चाकूबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गोबरा नवापारा पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरा नवापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह मामला ग्राम कुर्रा का है, जहां आरोपियों ने एक युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।पीड़ित युवक जब अपने काम से जा रहा था, तभी ग्राम कुर्रा निवासी सुभाष साहू और अजय यादव ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवक के साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।पुलिस ने दोनों आरोपियों सुभाष साहू और अजय यादव को उनके ही गांव कुर्रा से गिरफ्तार किया। आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles