स्वस्थ चालक, फिट बस सुरक्षित सफर की मजबूत पहल सड़क सुरक्षा की दिशा मे बडा कदम ड्राइवर से बस तक जांच

रविवार को बहतराई स्टेडियम प्रांगण में बसों के ड्राइवर,कंडक्टर, क्लीनर सहित पूरे बस स्टाफ के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप,आई चेकअप और जनरल मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है ताकि उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा सके स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्तचाप, शुगर,दृष्टि परीक्षण सहित अन्य आवश्यक जांच की जा रही है शिविर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों का स्वास्थ्य बेहतर रहे और किसी भी प्रकार की लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

इसी के साथ बहतराई स्टेडियम परिसर में बसों का मैकेनिकल मुआयना भी किया जा रहा है तकनीकी टीम द्वारा वाहनों के ब्रेक,टायर,लाइट इंजन और अन्य जरूरी उपकरणों की जांच कर फिटनेस का मूल्यांकन किया जा रहा है जानकारी के अनुसार फिलहाल 220 से अधिक बसें स्टेडियम प्रांगण में एकत्रित की गई हैं जिनकी क्रमवार फिटनेस जांच की जा रही है जांच के दौरान जिन बसों में तकनीकी खामियां पाई जाएंगी उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं।प्रशासन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और वाहनों की फिटनेस जांच से यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सकेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles