2026 के वर्कप्लान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित अवैध गतिविधियों पर सख्ती और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। वर्ष 2026 के वर्कप्लान के तहत आयोजित इस बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ सुनिश्चित करने, डीजल चोरी, अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त और सतत कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, लंबित अपराध, शिकायत एवं मर्ग प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने पर बल दिया।बैठक में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण जिले की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं समस्त थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles