30 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश शेयर मार्केट–रियल स्टेट के नाम पर निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शेयर मार्केट और रियल स्टेट में निवेश पर हर माह 15 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा सहित आसपास के जिलों में लोगों को ठगकर फरार था।पुलिस के अनुसार प्रार्थी महेन्द्र कुमार कश्यप, निवासी कामता थाना शिवरीनारायण ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी प्रमोद वैष्णव ने स्वयं को रियल स्टेट व शेयर मार्केट का कारोबारी बताकर जून 2024 में प्रार्थी से संपर्क किया और भरोसा दिलाने के लिए इकरारनामा व HDFC बैंक का 10 लाख रुपये का चेक दिया। झांसे में आकर प्रार्थी ने बेटी की शादी के लिए जमा किए गए 10 लाख रुपये आरोपी को सौंप दिए।कुछ समय बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया और वह घर से भी फरार पाया गया।

जांच में सामने आया कि इसी तरह कौशल प्रसाद कश्यप से 10 लाख रुपये और हीरा लाल कश्यप, निवासी चोरभट्टी से 5 लाख रुपये की ठगी की गई थी। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया, जहां उसने वर्ष 2022-23 से अब तक करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वेगनआर कार, एक अन्य कार और यामाहा मोटरसाइकिल सहित करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भा.दं.सं. के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं अकलतरा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles