पांच माह से सचिव विहीन ग्राम पंचायत ओखर में विकास कार्य ठप, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

बिलासपुर। मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ओखर में सचिव पद को लेकर लंबे समय से जारी अव्यवस्था का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि बीते करीब पांच माह से पंचायत में नियमित सचिव की पदस्थापना नहीं होने के कारण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में सचिव बदले जाने के बाद अस्थायी रूप से कार्यभार सौंपा गया लेकिन स्थायी सचिव की नियुक्ति नहीं हो सकी। ग्राम पंचायत का आरोप है कि पूर्व में पदस्थ रहे सचिव के कार्यकाल में विकास कार्यों, निर्माण कार्यों और पंचायत राशि के व्यय में अनियमितताएं हुईं, जिससे पंचायत के कई कार्य अधूरे रह गए।

इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम पंचायत ने यह भी बताया कि सचिव नहीं होने से नाली निर्माण, शौचालय, आवास योजना, राशन कार्ड, शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़े कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को बार-बार जनपद और जिला पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। ग्राम पंचायत ओखर के सरपंच एवं प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मांग की है कि ग्राम पंचायत में शीघ्र स्थायी सचिव की नियुक्ति की जाए, ताकि विकास कार्यों में गति आ सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles