जन्मदिन पर जनसेवा की मिसाल, वार्ड 46 में नई पहल पार्षद इब्राहिम खान ने बच्चों की सुरक्षा के लिए लगाया रिफ्लेक्टर मिरर

अपने जन्मदिन को खास और यादगार बनाते हुए वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर के पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल ने जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। पहली बार किसी वार्ड पार्षद ने अपना जन्मदिन निम्न वर्ग एवं स्कूली बच्चों के बीच मनाते हुए उन्हें भोजन कराया। इसी अवसर पर वार्ड क्रमांक 46 के नए कार्यालय का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।जन्मदिन के मौके पर पार्षद ने एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल करते हुए वार्ड के अंधा मोड़ पर रिफ्लेक्टर मिरर लगवाया। यह स्थान पहले हादसों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील था, जहां आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण खतरा और बढ़ जाता था।पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल ने बताया कि इस अंधे मोड़ पर पहले कई बार गंभीर हादसे होते-होते बचे थे।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यहां रिफ्लेक्टर मिरर लगाने का निर्णय लिया, ताकि आने-जाने वाले वाहन एक-दूसरे को पहले से देख सकें और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और भविष्य में वार्ड के सभी ऐसे स्थानों पर यह व्यवस्था की जाएगी।इस पहल की क्षेत्रवासियों, शिक्षित वरिष्ठजनों और रेलवे नंबर स्कूल से सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. के.के. मिश्रा ने खुले दिल से सराहना की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अंधे मोड़ों पर रिफ्लेक्टर मिरर दुर्घटनाओं को रोकने में बेहद कारगर साबित होते हैं और यह पहल पूरे शहर के लिए प्रेरणास्रोत है। लोगों का कहना है कि ऐसी जनहितकारी शुरुआत हर वार्ड में होनी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles