सेवा और संवेदना के साथ दी श्रद्धांजलि बुधवारी बाजार में चन्द्र प्रकाश छाबड़ा की पुण्यतिथि पर विभिन्न निशुल्क आयोजन

बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय चन्द्र प्रकाश छाबड़ा की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर बुधवारी बाजार में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में व्यापारी संघ द्वारा किया गया। इस दौरान स्वर्गीय चन्द्र प्रकाश छाबड़ा के समाजहित और व्यापारी हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। स्वास्थ्य शिविर में आंखों की जांच, बीपी, शुगर, थायराइड सहित अन्य आवश्यक जांच पूरी तरह निःशुल्क की गई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों और नागरिकों ने लाभ लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चन्द्र प्रकाश छाबड़ा एक संघर्षशील, मिलनसार और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने जीवनभर समाज और व्यापारियों के हित के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी वे बुधवारी बाजार व्यापारी संघ की समस्याओं के समाधान के लिए गए थे, वहीं उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और उनका अंतिम समय भी समाज सेवा को समर्पित रहा। वर्तमान अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने अपने भावुक उद्बोधन में कहा कि यह उनके पूज्य पिता की प्रथम पुण्यतिथि है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव परिवार, व्यापारी संघ और समाज पर बना रहे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सेवा दिवस के रूप में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें अपोलो अस्पताल की टीम द्वारा निःशुल्क जांच और चश्मा वितरण किया जा रहा है। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय चन्द्र प्रकाश छाबड़ा उनके लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनकी स्मृति में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है और भविष्य में भी व्यापारी संघ इसी तरह के सेवा कार्य करता रहेगा। जरूरतमंदों को आगे भी इलाज और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा के वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि चन्द्र प्रकाश छाबड़ा की स्मृति को सेवा कार्यों के माध्यम से जीवित रखा जाएगा। यह आयोजन न सिर्फ श्रद्धांजलि था, बल्कि समाज के प्रति उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प भी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles