31.9 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

नव निर्मित अटल परिसर, वृहस्पति बाजार एवं शनिचरी मछली मार्केट का महापौर व निगम अधिकारियों ने किया निरीक्षण, वृहस्पति बाजार को शनिचरी बाजार रोड पर शिफ्ट करने की तैयारी, व्यापारियों के साथ मिलकर बनी रूपरेखा

शहर में चल रही प्रमुख नगर निगम परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए नव निर्मित हो रहे अटल परिसर, वृहस्पति बाजार एवं शनिचरी मछली मार्केट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर पूजा विधानी के साथ नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बाजार के व्यापारीजन मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान नगर निगम द्वारा प्रस्तावित आगामी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर के वृहस्पति बाजार को सुव्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से इसे नवीन परिसर में विकसित किया जाएगा। इसी क्रम में आने वाले दिनों में वृहस्पति बाजार को शनिचरी बाजार रोड पर स्थानांतरित करने की योजना है।

इस संबंध में व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को सुना गया तथा आपसी सहमति से रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया।महापौर पूजा विधानी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल बाजारों का स्थानांतरण नहीं, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नए परिसर में स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा और व्यवस्थित दुकान व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अटल परिसर के साथ-साथ प्रस्तावित बाजार को भी व्यवस्थित ढंग से विकसित किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि हो। निरीक्षण के दौरान स्थल की तकनीकी एवं व्यवस्थागत पहलुओं पर भी चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।नगर निगम का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से शहर के व्यापारिक ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर बाजार सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles