31.9 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

वायरल वीडियो पर एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल की सफाई अवैध वसूली के आरोपों को बताया निराधार और साजिशपूर्ण

बिलासपुर के तत्कालीन एडिशनल एसपी रहे राजेंद्र जायसवाल पर सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो के जरिए अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप लगाए जा रहे हैं।इस मामले में अब राजेंद्र जायसवाल ने अपनी पहली और स्पष्ट प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि वायरल वीडियो पूरी तरह भ्रामक है और इसे उनकी व्यक्तिगत छवि के साथ-साथ बिलासपुर पुलिस की साख को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर फैलाया गया है।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति से कभी भी किसी तरह की धनराशि की मांग नहीं की है।एडिशनल एसपी जायसवाल के मुताबिक संबंधित व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय बुलाया गया था, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हुआ।इसके बाद भी तथ्यों को तोड़-मरोड़कर आरोप लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार की जांच से पीछे नहीं हटेंगे।राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि उन्हें जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सामने आने के बाद सभी आरोप स्वतः ही बेबुनियाद साबित होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles