मुक्तिधाम से अस्थि चोरी का सनसनीखेज मामला, धार्मिक आस्था पर गहरा आघात सीसीटीवी में दो महिलाएं कैद, परिजनों ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय नगर मुक्तिधाम से मृतक की अस्थियां चोरी होने का बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के बाद अस्थि पात्र में रखकर सुरक्षित छोड़ी गई अस्थियां उस वक्त गायब मिलीं, जब परिजन अस्थि विसर्जन की तैयारी के लिए मुक्तिधाम पहुंचे। खाली अस्थि पात्र देखकर परिजनों में शोक और आक्रोश फैल गया।जांच के दौरान मुक्तिधाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है, जिसमें दो महिलाएं अस्थि पात्र उठाकर ले जाती हुई दिखाई दे रही हैं। फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी लंबे समय से अलग रह रही थी।घटना से आहत परिजन खाली अस्थि मटका लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने इसे अपनी धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles