स्टंटबाजी पर पुलिस का शिकंजा, चार कारों पर कार्रवाई जांजगीर-चांपा में कोतवाली व यातायात पुलिस की संयुक्त मुहिम

जांजगीर-चांपा जिले में स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने चार पहिया वाहनों से खिड़की और गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे युवकों पर कार्रवाई करते हुए चार वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चार पहिया वाहनों में सवार होकर शहर के मुख्य मार्गों पर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापरडे के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि सेकेंड हैंड कारों के डिस्प्ले के लिए गणपति ऑटो डील के कर्मचारियों और ड्राइवरों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।पुलिस टीम ने चारों वाहनों को जब्त कर थाना लाया और ऑटो डील के मालिक को तलब कर पूछताछ के बाद सभी वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, यातायात निरीक्षक लल्लन पटेल सहित यातायात व कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles