20 लाख से ज्यादा की लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार चांपा पुलिस की बड़ी सफलता, 2.68 लाख नकद बरामद

थाना चांपा क्षेत्र में हुई 20 लाख रुपये से अधिक की सनसनीखेज लूट के मामले में फरार आरोपी सुनील कुमार कुर्रे निवासी बिरगहनी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 2,68,000 रुपये नगद, एक मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। इससे पहले इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की बड़ी रकम, कार और हथियार जप्त किए जा चुके हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से कंपनी सुपरवाइजर हरीश देवांगन से मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और उसे मैनपाट में खाई में धक्का देकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में साइबर टीम की मदद से फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी, जिससे लूट गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles