40.1 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

डेंटल कॉलेज में UG–PG छात्रों की हड़ताल तेज, गेट पर ताला बंदी, मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज़ छात्रों ने डॉक्टर, मरीज और स्टाफ की एंट्री रोकी

डेंटल कॉलेज में अध्ययनरत यूजी और पीजी छात्रों की हड़ताल बुधवार को उग्र हो गई। अपनी लंबित मांगों पर कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से नाराज़ छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला बंदी कर दी। इसके चलते कॉलेज परिसर में किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। हड़ताल के कारण डॉक्टर, मरीज और स्टाफ को भी बाहर ही रोका गया, जिससे अस्पताल की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गईं।छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन और बातचीत के जरिए समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। इसी के विरोध में मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। छात्रों का आरोप है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।इधर अचानक हुई ताला बंदी से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। स्थिति की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत कर ताला खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासन और छात्रों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles