धान खरीदी में पारदर्शिता और सख्तीकिसानों का हित सर्वोपरि, गड़बड़ी पर सीधी कार्रवाई।

बिलासपुर जिले में धान खरीदी को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित की जा रही है उन्होंने बताया कि जिले के अधिकांश किसान अपना धान विक्रय कर चुके हैं और शेष किसानों से भी तय समय सीमा के भीतर धान खरीदी सुनिश्चित की जाएगी कलेक्टर ने जानकारी दी कि बिलासपुर जिले में 140 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है इसके तहत जिले में 1 लाख 32 हजार किसान पंजीकृत हैं जबकि 1 लाख 38 हजार 900 हेक्टेयर रकबा पंजीयन के अंतर्गत है अब तक 82 प्रतिशत से अधिक किसानों द्वारा लगभग 83 से 84 प्रतिशत रकबे का धान विक्रय किया जा चुका है उन्होंने बताया कि कुछ किसानों को तकनीकी कारणों से पंजीयन में दिक्कतें आई थीं ऐसे मामलों को निरंतर रायपुर भेजकर समाधान कराया जा रहा है और समस्याओं का निराकरण भी हो रहा है कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है और शासन द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर सभी पात्र किसानों से धान खरीदी की जाएगी कलेक्टर संजय अग्रवाल ने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से धान बेचने के प्रयास सामने आए हैं ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा जिन सोसायटियों के माध्यम से गड़बड़ी सामने आई है उन पर भी कार्रवाई की गई है अब तक 5 सोसायटियों पर कार्रवाई हो चुकी है और प्रत्येक किसान के धान की खरीदी सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles