30.8 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर ,बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला संभालेंगे कमान 23 जनवरी से लागू होगी कमिश्नर प्रणाली

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को उसका पहला पुलिस कमिश्नर मिल गया है। 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का प्रथम पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में वे बिलासपुर रेंज के आईजी के पद पर पदस्थ हैं। शुक्रवार से राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो जाएगी, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।इसी फेरबदल के तहत रायपुर के एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को जशपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रेलवे एसपी श्वेता श्रीवास्तव को रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मयंक गुर्जर को उत्तर नगरीय निकाय का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर को लेकर कई सीनियर आईपीएस अधिकारियों के नाम चर्चा में थे।इनमें आईजी संजीव शुक्ला, बीएन मीणा, रामगोपाल गर्ग और अजय यादव प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। अंततः प्रशासनिक अनुभव और मजबूत फील्ड कमांड को देखते हुए संजीव शुक्ला के नाम पर मुहर लगी। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग का नाम भी दौड़ में काफी मजबूत माना जा रहा था।पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ जॉइंट पुलिस कमिश्नर के पद को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। इस पद के लिए विजय अग्रवाल और डॉ. लाल उमेद सिंह के नामों पर चर्चा थी, लेकिन डॉ. सिंह को जशपुर एसपी बनाए जाने के बाद फिलहाल जॉइंट कमिश्नर की घोषणा नहीं हुई है। 23 जनवरी 2026 से लागू होने वाली पुलिस कमिश्नर प्रणाली के तहत पुलिस को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में अधिक अधिकार मिलेंगे, जिससे राजधानी में तेज और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles