जिला पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए किया गया प्रेरित

देश का 77वां गणतंत्र दिवस जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गूंज उठा, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आने वाले समय में जिला पंचायत के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।इस अवसर पर जिला पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय एकता एवं विकास के संकल्प के साथ मनाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles