
बिलासपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले भर के समस्त शासकीय कार्यालयों में देशभक्ति और उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया। इसी कड़ी में न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में भी गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने न्यू कंपोजिट बिल्डिंग परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य करने का संदेश दिया।इस अवसर पर कलेक्टर ने शासकीय कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सफलता जनसेवा से जुड़ी होती है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे आम जनता को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराएं।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और देशभक्ति के माहौल में गणतंत्र दिवस को गरिमामय ढंग से मनाया गया।




