77वें गणतंत्र दिवस पर डीआईजी रजनेश सिंह ने फहराया तिरंगा बेहतर और बेसिंग पुलिसिंग का दिया संदेश

बिलासपुर जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीआईजी रजनेश सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया।

डीआईजी रजनेश सिंह ने इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वास और संवेदनशीलता का रिश्ता मजबूत करना भी है।अपने संबोधन में डीआईजी ने सभी से बेहतर पुलिसिंग और बेसिंग पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से काम कर ही पुलिस आम जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles