🔶 अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को चौकी बेलगहना कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार🔶

निजात अभियान
चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर
दिनांक 19.01.2024

अपराध क्रमांक -00/2024
धारा 34(2) आबकारी एक्ट

🔶 अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को चौकी बेलगहना कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔶 आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त

🔶 बिलासपुर जिले को नशामुक्त करने के लिए निजात अभियान के तहत‌् बेलगहना पुलिस की कार्यवाही जारी ।

आरोपी
*01. कुंवर सिंह यादव पिता रायसिंह यादव उम्र 35 वर्ष निवासी भदरापारा नगोई चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर (छ.ग.) *

विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में चौकी बेलगहना में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 19.01.2024को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम नगोई भदरापारा में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नगोई भदरापारा में आरोपी कुंवर सिंह यादव के घर रेड कार्यवाही किया गया। जहां कुंवर सिंह यादव के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को विधिवत‌् गिरफ्तार कर ‌न्यायिक रिमान्ड पर भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर पभुनेश्वर मरावी, आर सत्येंद्र सिंह, विजेंद्र कोल का सराहनीय योगदान है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles