सोना-चांदी का हंडा निकालने के नाम पर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार आयुर्वेदिक कैंप की आड़ में 13.74 लाख की धोखाधड़ी, नगदी व कार जप्त

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण का हंडा निकालने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। आरोपियों ने आयुर्वेदिक कैंप लगाकर शर्तिया इलाज का भरोसा दिलाते हुए प्रार्थी से ₹13,74,000 नगद और लगभग एक तोला सोने के आभूषण लेकर धोखाधड़ी की थी।पुलिस ने जामगांव, थाना नरहरपुर जिला उत्तर बस्तर कांकेर से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से ₹4,80,000 नगद, सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त कार जप्त कर तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles