
बिलासपुर ,महापर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति आस्था व्यक्त की गई। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।




