सिविल लाइन पुलिस का बड़ा खुलासा ज्वेलरी शॉप सहित सुने मकानों में चोरी करने वाले चोर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

बिलासपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात का सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगला क्षेत्र की ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर न सिर्फ चोरी का खुलासा किया, बल्कि तीन अन्य चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश किया है। दरअसल 25 तारीख को मंगला क्षेत्र स्थित मां ज्वेलर्स में देर रात चोरी की वारदात सामने आई थी। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब एक किलो चांदी और कुछ सोने के जेवर चोरी किए थे, जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की और तकनीकी व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार दबिश और जांच के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी, राहुल सूर्यवंशी, आदित्य सूर्यवंशी और नंद कुमार केवट के रूप में हुई है। सभी आरोपी 19 से 20 वर्ष की उम्र के हैं और मंगला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप चोरी के अलावा तीन अन्य चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।

मंगला क्षेत्र में 40 हजार रुपये, कुदुदंड चांदनी चौक इलाके में कुल 49 हजार रुपये और मंगला शुभम विहार कॉलोनी में 65 हजार रुपये की चोरी करना कबूल किया गया है। चारों मामलों में चोरी की नगद रकम और लाखों रुपये सामान की बरामदगी की कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी सूने मकानों और दुकानों को निशाना बनाते थे और दिन या रात में ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है, वहीं पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी चोरी के मामलों का खुलासा हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles