25.4 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

प्रयास पब्लिक स्कूल में वार्षिक दिवस का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन से सजा प्रयास पब्लिक स्कूल का उत्सव

बिलासपुर के राजकिशोर नगर, मोपका स्थित प्रयास ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के प्रयास पब्लिक स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी बिलासपुर अर्चना झा, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल टाह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण अग्रवाल पूर्व चीफ ऑफ मेडिकल, भारत सरकार सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और सामाजिक विषयों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। रामायण पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और खूब तालियाँ बटोरीं।कार्यक्रम की मेज़बानी वाइस प्रिंसिपल शांति मानिकपुरी ने करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

चेयरमेन डॉ. सचिन यादव ने विद्यालय के 10 वर्ष पूर्ण होने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रयास पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता है

।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. पद्माकर एवं कॉर्डिनेटर विक्की सोनी ने अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles