आईजी रामगोपाल गर्ग ने सरकंडा व कोनी थाने का औचक निरीक्षण संवेदनशील पुलिसिंग और थानों की व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने डीआईजी रजनेश सिंह के साथ सरकंडा और कोनी थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की साफ-सफाई, पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वेशभूषा और रिकॉर्ड संधारण की जांच की तथा फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

आईजी ने थाना प्रभारियों को पीड़ितों के साथ विनम्र व्यवहार, महिलाओं व बच्चों से संवेदनशीलता बरतने और शिकायतों का त्वरित वैधानिक निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘अनुभव’ अभियान के तहत क्यूआर कोड लगाने, ‘सशक्त’ ऐप में वाहनों की एंट्री शीघ्र करने और कमियों को एक सप्ताह में दूर कर रिपोर्ट देने को कहा।

इसके अलावा आईजी ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माणाधीन भवन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि थानों को हाईटेक करना और आधुनिक तकनीकों का उपयोग उनकी प्राथमिकता है, जबकि एसएसपी रजनेश सिंह ने निर्देशों के पालन का भरोसा दिलाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles