
थाना रतनपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने व दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी व पीड़िता की पतासाजी शुरू की।सूचना के आधार पर पुलिस टीम पाली जिला कोरबा पहुंची, जहां से नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में थाना रतनपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।




