30.6 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

यातायात नियमों को लेकर जशपुर पुलिस सख्त स्टंट, ओवरस्पीड व नशे में वाहन चलाने पर 10 मामलों में कार्रवाई

जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नवपदस्थ पुलिस कप्तान, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि नशे में वाहन चलाने, ओवरस्पीड, मोडिफाइड साइलेंसर और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए खतरा है।

उन्होंने नशे में वाहन चलाने पर शून्य सहनशीलता, तेज रफ्तार वाहनों को तत्काल रोकने और मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी बात कही।इसी क्रम में 26 जनवरी की शाम सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने 10 मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। इनमें स्टंटबाजी, ओवरस्पीड, नशे में वाहन चलाना, बिना हेलमेट और मोडिफाइड साइलेंसर के मामले शामिल हैं। पुलिस कप्तान ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अमूल्य है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles