
छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्टम सत्र सोमवार, 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 तक चलेगा। इस अवधि में विधानसभा की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी।बजट सत्र के दौरान राज्यपाल का अभिभाषण होगा, वहीं वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। सत्र में राज्य के विकास, बजट प्रावधानों और नीतिगत निर्णयों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी सत्र में प्रदेश से जुड़े कई अहम और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सदन में गहन विमर्श होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।




