6वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, जिलों से 550 खिलाड़ी एवं अधिकारी ने लिया भाग

छत्तीसगढ़ में ताइक्वांडो खेल को नई पहचान और नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से 6वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय स्वर्ण कप आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। यह प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम, स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण संस्थान, बाहतराई बिलासपुर में आयोजित हुई। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 जिलों से 550 खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मरक्षा तथा शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना है, ताकि ताइक्वांडो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्राचार्य जितेंद्र सिंह हुंडल और अंतरराष्ट्रीय रेफरी व जज संतोष श्रीरंगम सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

प्रतियोगिता में 5 आयु वर्गों और 88 भार वर्गों में मुकाबले होंगे, जिनमें बालक-बालिका, प्री-सब जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी शामिल रहेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों और आम जनता से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles