38.6 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

यादव प्रीमियर लीग की जर्सी लॉन्च करते अतिथि और आयोजक, लखीराम ऑडिटोरियम में टीम चयन प्रक्रिया के दौरान मौजूद खिलाड़ी

यादव समाज द्वारा आयोजित यादव प्रीमियर लीग का आयोजन 4 से 19 फरवरी तक एसबीआर कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम, बिलासपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां लीग की जर्सी लॉन्च के साथ-साथ टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।इस प्रतियोगिता के लिए कुल 16 टीमों का गठन किया गया है, जिनके बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे।

टीम चयन प्रक्रिया के दौरान लगभग 250 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न टीमों के लिए किया गया। चयन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों में टीम में चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव एवं पूर्व महापौर रामशरण यादव मौजूद रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।अब टीमों के गठन के बाद आगामी दिनों में मैदान पर रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला देखने को मिलेगी, जिससे शहर में खेल उत्सव का माहौल बनेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles