
जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए मुंगेली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है।वाहन चोरी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी भोजराम पटेल ने एक विशेष रणनीति तैयार की थी। इस कार्रवाई में सायबर सेल, थाना लोरमी, कोतवाली और फास्टरपुर की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के मुख्य सदस्यों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए वाहनों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस की गिरफ्त में आए चारों आरोपी देवप्रसाद बर्मन,दिलेश सप्रे,पवन जगत,मनीष साहूस्थानीय स्तर पर सक्रिय थे और संगठित होकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे.इस सफल ऑपरेशन में मुंगेली पुलिस के ‘सशक्त एप’ ने अहम भूमिका निभाई। इस डिजिटल माध्यम से चोरी हुए वाहनों की जानकारी और डेटा विश्लेषण में पुलिस को त्वरित मदद मिली, जिससे आरोपियों तक पहुँचने का रास्ता साफ आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए वाहनों को बरामद किया.जिसमे एक ट्रैक्टर और 7 मोटर साइकील शामिल है.पकड़े गए चारों आरोपी स्थानीय क्षेत्र के ही निवासी हैं, जो एक संगठित गिरोह बनाकर मुंगेली, लोरमी और फास्टरपुर जैसे इलाकों में सक्रिय थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।




