
तखतपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। थाना तखतपुर पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों में शामिल आरोपी दिपावली पटेल को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अखिलेश कोसले की शिकायत पर दर्ज मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को सेमरचुवा गांव से पकड़ा गया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में आरोपी ने अपने एक फरार साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी से हीरो एचएफ डीलक्स और बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।




