38.6 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

तारबाहर में दिनदहाड़े कार जलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार बड़ी वारदात से पहले पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूटी जब्त

तारबाहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विनोबा नगर निवासी दीपक सिंह की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी श्रेयांस सिंह कंडा सहित उसके दो साथियों मौरिस रोडनी मार्टिन और आनंद दास को दबोच लिया। आरोपियों ने कार में आग लगाने के साथ ही प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने और जान-माल को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles