28.7 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

केलो बिहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की सटीक रेडकिराये के मकान से संचालित हो रहा था अवैध धंधा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने केलो बिहार कॉलोनी में देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केलो बिहार स्थित एक किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा और संकेत मिलते ही मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की।रेड के दौरान मकान के भीतर तीन महिलाएं, पुलिस पाइंटर, मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार तथा उसका सहयोगी नागेंद्र विश्वकर्मा मौजूद पाए गए।

मौके से देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और लेन-देन में इस्तेमाल की गई नकद राशि जब्त की गई।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी डिंपी इजारदार किराये के मकान में महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार कराता था और स्वयं इसका संचालन व प्रबंधन करता था, जबकि नागेंद्र विश्वकर्मा दलाली की भूमिका निभा रहा था। दोनों आरोपी इस अवैध गतिविधि के जरिए आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles