28.7 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, अनुमति के विपरीत खुदाई करने वाले केबल कंपनियों पर कार्रवाई करें

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने प्रधानमंत्री आवास शाखा और जोन कमिश्नरों को पीएम आवास के दोनों घटकों के तहत लक्षित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है। विकास भवन के दृष्टी सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने प्रधानमंत्री आवास के तहत मोर जमीन मोर चिन्हारी और एएचपी घटक के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सूडा द्वारा नियुक्त फील्ड एक्जीक्यूटिव को जोन कार्यालय से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी जोन कमिश्नर और जल विभाग के अधिकारियों को ग्रीष्म ॠतु के पूर्व पेयजल की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए ताकि संभावित पेयजल की समस्या को दूर किया जा सकें। इसके अलावा सप्लाई किए जा रहे पानी की लैब टेस्टिंग लगातार करने के निर्देश दिए है, किसी भी सूरत में जल की गुणवत्ता में कमी ना आए। पाइपलाइन की लगातार माॅनिटरिंग के भी निर्देश दिए है लीकेज मिलने या अन्य समस्या आने पर उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए शेष राशि की वसूली करते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगम कमिश्नर ने कर दाताओं के पुराने बकाया राशि की वसूली के भी निर्देश दिए साथ ही बड़े बकायादारों की भी सूची तैयार कर उनसे राशि वसूलने को कहा है। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी करने के भी निर्देश दिए गए है। इसके अलावा अवारा कुत्तों को पकड़ने और वैक्सीनेशन के लिए भी लगातार अभियान चलाने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए है। केबल कंपनियों द्वारा अनुमति के विपरित स्थानों पर भी खुदाई किए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। आज बैठक में अमृत मिशन 2.0,सांसद विधायक निधि और पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles