28.7 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिलासपुर के 9 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, कलेक्टर-एसएसपी ने दी बधाई

राजस्थान जयपुर में आयोजित दो दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिलासपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक हुई इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।प्रतियोगिता में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 9 खिलाड़ियों का चयन नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अमन गेंडारे, ऋषभ पटेल, कान्हा गुप्ता, संजनी, नीलिमा, विमल साहू और आर्यन सागर शामिल हैं, जो अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना कौशल दिखाएंगे।प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह से मुलाकात की। कलेक्टर और एसएसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।टीम का नेतृत्व कोच रिमझिम गुप्ता, मैनेजर चंद्र प्रकाश एवं अंतरराष्ट्रीय मास्टर गणेश सागर ने किया। जयपुर से वापसी के दौरान रेलवे स्टेशन पर चयनित खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे शहर में खेल प्रतिभाओं के सम्मान का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles