22.7 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

खनन परियोजनाओं का हो गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन: मुख्यमंत्री साय खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 21वीं बैठक में कई अहम प्रस्ताव मंजूर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की 21वीं बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है, जहां सभी खनन परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने अवैध खनन व परिवहन पर रोक के लिए आईटी और ड्रोन तकनीक से निगरानी और मजबूत करने के निर्देश दिए।बैठक में रेल कॉरिडोर व परिवहन नेटवर्क सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। डीएमएफ कार्यों की प्रभावी निगरानी हेतु राज्य स्तरीय केंद्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की स्थापना, खनिज ऑनलाइन 2.0 पोर्टल के माध्यम से निगरानी तथा सर्वेक्षण व तकनीकी कार्यों के लिए भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles