विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर कोपरा जलाशय में बर्ड जागरूकता का संदेश चित्रकला से बर्ड वॉचिंग तक, संरक्षण में जुड़ा पूरा समुदाय

विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय में वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्द्रभूमि संरक्षण के साथ-साथ प्रवासी पक्षियों के प्रति जनचेतना बढ़ाना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत 31 जनवरी को शासकीय माध्यमिक शाला कोपरा में हुई, जहां कोपरा जलाशय, विदेशी पक्षी और हमारा गाँव विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने भाग लेकर आर्द्रभूमि और पक्षी संरक्षण पर अपनी रचनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

इसके बाद 1 फरवरी को वॉलंटियर डे मनाया गया, जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों और 15 वेटलैंड मित्रों को आर्द्रभूमि के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान वेटलैंड हेल्थ असेसमेंट को लेकर ऑन-फील्ड डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया, जिससे संरक्षण की वैज्ञानिक समझ विकसित हो सके।कार्यक्रम के अंतिम दिन 2 फरवरी को कोपरा जलाशय में बर्ड वॉचिंग गतिविधि के साथ वेटलैंड क्लीन-अप अभियान चलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों, स्वयंसेवकों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार, सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए और कोपरा आर्द्रभूमि को स्वच्छ व संरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles