बिल्हा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चार चोरी मामलों का खुलासा चोरी का लैपटॉप व सामान जप्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

थाना बिल्हा पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। रात्रि के समय सूनेपन का फायदा उठाकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप व अन्य सामान जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ बिल्हा थाना क्षेत्र में दर्ज चार अलग-अलग चोरी प्रकरणों का खुलासा हुआ है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित की गई थी। इसी दौरान 5 फरवरी 2026 की रात बिल्हा रेलवे स्टेशन स्थित शासकीय क्वार्टर के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक दास मानिकपुरी निवासी कर्मा, थाना सीपत बताया और बिल्हा व चकरभाठा क्षेत्र में चार स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, 12 पैकेट सिगरेट और 2 पैकेट राजश्री गुटखा जप्त किया गया है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान सहित बिल्हा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles